रांची, मार्च 15 -- मांडर,प्रतिनिधि। जमीन विवाद में पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा मलती-हेसल घुघरी पथ रविवार को वार्ता के बाद खोल दिया गया। सड़क पर रखी ईंटों को हटाकर आवागमन बहाल कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिली है। बताया जाता है कि सड़क की जमीन को लेकर विवाद में कुछ लोगों ने रास्ते में ईंट रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। इससे मलती, हेसल और घुघरी समेत आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर रविवार सुबह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली मौके पर पहुंचे। दोनों ने विवादित पक्षों के लोगों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया। वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी और सड़क पर जमा ईंटों को हटा दिया गया। इसके बाद बंद पड़ा मार्ग फिर से चालू हो गया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.