सहरसा, अप्रैल 18 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिला अतिथि गृह में एनएचआरसी नई दिल्ली बंधुआ मजदूर और बाल श्रम स्पेशल मानिटर धनंजय टिंगल की अध्यक्षता में बाल एवं बंधुआ श्रमिक से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार , पुलिस अधीक्षक हिमांशु , कोसी प्रमंडल उप श्रमायुक्त, अपर समाहर्त्ता, श्रम अधीक्षक, सहायक निदेशक बाल संरक्षण ईकाई, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-2 , सहरसा जिलान्तर्गत सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चाईल्ड हेल्प लाईन, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, सभी सदस्य, घुरण महतो भी मौजूद थे। बैठक में बाल एवं बंधुआ श्रमिकों के उन्मूलन से संबंधित विषयों पर गहनता से वार्तालाप हुई। साथ हीं बाल एवं बंधुआ श्रमिकों के विमुक्ति उपरान्त श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग एवं अन्य विभागों से दी जाने वाली विभिन्न लाभों पर चर्चा ह...