सोनभद्र, मार्च 29 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तेंदुहार गांव में रविवार को दोपहर में बंधी में नहाने गई बालिका की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।तेंदुहार गांव निवासी नौ वर्षीय पारो पुत्री रामपाल कोल बंधी में डूबने से मौत हो गई। वह रविवार को दोपहर में घर के पास बंधी में नहाने के लिए कुछ लड़कियों के साथ गई थी। इसी दौरान पाव फिसलने से गहरे पानी में जाने से डूब गई। आसपास की लड़कियों की तरफ से शोर किया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे घर के परिजनों द्वारा लड़की को निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना होने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.