हरदोई, जून 29 -- सुरसा। बंधानिया गांव में सोमवार को वंश कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन भाजपा नेता सचिन द्विवेदी रवि राजकीय ठेकेदार ने फीता काटकर किया। उन्होंने मैदान में उतरने वाली दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन मैच से पहले ही मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सचिन द्विवेदी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...