जौनपुर, अक्टूबर 10 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मछलीशहर और जंघई के बीच सांड़ से टकराकर एक युवक घायल हो गया। 22 वर्षीय आकाश यादव जो गांव बामी में अपने ननिहाल में रहते हैं। मछलीशहर में मेडिकल स्टोर पर काम करते हैं। गुरुवार की रात दुकान बंद होने के बाद मछलीशहर से बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी रात करीब आठ बजे बंधवा बाजार के पेट्रोल पंप के पास सांड़ से टकरा गए। परिवार के लोग घायलावस्था में उन्हें मछलीशहर के एक निजी चिकित्सालय में ले गए। आकाश के मामा अजय यादव ने बताया कि एक्स रे कराने पर पता चला कि उनके कंधे की हड्डी टूट गई है। बेहतर इलाज के लिए वह जौनपुर ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.