बंधवा बाजार में दुकानदार हुआ ठगी का शिकार
जौनपुर, जून 25 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के बंधवा बाजार में एक दुकानदार ठगी का शिकार हो गया। खुद को थोक व्यापारी बताने वाले एक शख्स ने सस्ते दाम पर कॉस्मेटिक सामान देने का झांसा देकर 40 हजार रुपये से अधिक की रकम ले ली और फरार हो गया। पीड़ित व्यापारी अब पुलिस से शिकायत की तैयारी कर रहा है। बंधवा बाजार तिराहे पर हाल ही में कॉस्मेटिक की दुकान खोलने वाले शिवशंकर मोदनवाल के पास कुछ दिन पहले कार से एक व्यक्ति पहुंचा। उसने खुद को फिरोजाबाद का थोक व्यापारी बताया। आरोपी ने बाजार से कम कीमत पर कॉस्मेटिक सामान उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। नई दुकान होने के कारण शिवशंकर उसकी बातों में आ गए। आरोपी ने पहले भरोसा जीतने के लिए करीब 15 हजार रुपये का कॉस्मेटिक सामान दुकान पर पहुंचा दिया। इसके बाद बड़े ऑर्डर के नाम पर शिवशंकर से 40 हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.