फरीदाबाद, मई 29 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। बंधवाड़ी कूड़ा प्लांट में फरीदाबाद के कूड़े के निस्तारण पर रोक लगाने के बाद नगर निगम अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। शहर में निगम का अब तक कोई कूड़ा निस्तारण प्लांट बना नहीं है। प्रस्तावित कूड़ा प्लांट या तो अभी पूरे नहीं या ग्रामीणों के विरोध के चलते काम शुरू नहीं हो सका है, जिससे शहर की मुश्किले बढ़ सकती है। फिलहाल अधिकारियों ने समस्या के समाधान पर मंथन शुरू कर दिया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल द्वारा गुरुवार को बंधवाड़ी प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि फरीदाबाद का कूड़ा बंधवाड़ी नहीं में डंप नहीं किया जाएगा। उसे शहर में निस्तारित किया जाए। वहीं दूसरी तरफ यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री ने गुरुग्राम को स्वच्छ बनाने के लि...