गुड़गांव, मार्च 14 -- गुरुग्राम। गर्मी के दस्तक देते ही बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर जमा 16 लाख मीट्रिक टन कूड़े के पहाड़ में आग लगने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, इस बार नगर निगम गुरुग्राम ने दावों से आगे बढ़ते हुए धरातल पर पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। बंधवाड़ी में अब आग लगते ही अलार्म बजेगा। कूड़े के ढेरों के नीचे सुलगने वाली मीथेन गैस और उससे भड़कने वाली आग को समय रहते काबू करने के लिए निगम ने पहली बार हाईटेक उपकरणों की तैनाती की है।नगर निगम ने इस साल आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें निगम ने बंधवाड़ी प्लांट साइट पर चार मीथेन डिटेक्टर लगाए गए हैं। ये यंत्र गैस का स्तर बढ़ते ही अलार्म बजा देंगे, जिससे आग लगने से पहले ही बचाव कार्य शुरू किया जा सकेगा। कूड़े के पहाड़ के चारों ओर 46 अग्निशामक यंत्र मंगवाए गए हैं त...