गुड़गांव, अप्रैल 15 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर स्थित बंधवाड़ी लैंडफिल (कूड़े के पहाड़) में बुधवार शाम करीब चार बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में आसमान काले और जहरीले धुएं से भर गया। धुएं के कारण बंधवाड़ी गांव, ग्वालपहाड़ी और आसपास के इलाकों में लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 और डीएलएफ सहित विभिन्न केंद्रों से 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन कूड़े के ढेर की ऊंचाई अधिक होने के कारण आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- सेक्टर 37डी की झुग्गियों में लगी आग, 20 आशियाने जलकर खाक दमकल कर्मियों की चल रही हड़ताल के कारण शुरुआत में हालात बेकाबू होने का डर था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.