रांची, फरवरी 18 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया पंचायत स्थित दो टोलों सिंघुआटोली और करमटोली में बुधवार को मातम पसरा रहा। मृतक के परिजनों ने बताया कि जरिया करमटोली निवासी पुनई उरांव और सिंघुआटोली निवासी बंधन भगत गांव के अन्य लोगों के साथ रविवार को रातू मेहमानी में गए थे, जहां पुनई की भगिनी की शादी होनेवाली थी। मृतक बंधन भगत अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था और खेतीबारी कर परिवार को पोषण करता था। उसकी मौत के बाद पत्नी चरिया उराइन और तीन पुत्रों शनि भगत, मनीष भगत और संतोष भगत का रो-रोकर बुरा हाल है। पेशे से किसान पुनई भगिनी की शादी में गया था मृतक पुनई उरांव ने अपनी भगिनी सुष्मिता लकड़ा को बचपन से अपने घर में पाल-पोसकर बड़ा किया था। उसकी शादी के सिलसिले में वे रातू थाना क्षेत्र के तिगरा बसाइरटोली निवासी लूसियस खलखो के यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.