बंधन बैंक ने एफसीएनआर जमा पर ब्याज दर बढ़ाई
नई दिल्ली, जून 19 -- मुंबई। निजी क्षेत्र के बंधन बैंक ने प्रवासी भारतीय ग्राहकों के लिए विदेशी मुद्रा प्रवासी बैंक (एफसीएनआर-बी) जमा पर ब्याज दर बढ़ा दी है। बैंक अब 10 लाख अमेरिकी डॉलर और उससे अधिक की अमेरिकी डॉलर मूल्यवर्ग वाली एफसीएनआर (बी) जमाओं पर तीन से पांच वर्ष की अवधि के लिए 7.1 प्रतिशत ब्याज देगा। बैंक ने कहा कि 10 लाख अमेरिकी डॉलर तक की जमाओं पर ब्याज दर बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दी गई है। बैंक ने कहा, यह पेशकश उन्हें मुद्रा जोखिमों को कम करते हुए लंबी अवधि के लिए प्रतिस्पर्धी प्रतिफल हासिल करने का अवसर देगी। यह भी पढ़ें- SBI PO : सैलरी बढ़ी, पैटर्न बदला, 1500 एसबीआई पीओ भर्ती में 3 बड़े बदलाव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.