नई दिल्ली, जून 24 -- कोलकाता। निजी क्षेत्र के बंधन बैंक ने चुनिंदा एफडी योजनाओं पर ब्याज दरों में 0.20 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। दो वर्ष से लेकर तीन वर्ष से कम अवधि की जमाराशि पर वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.95 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। अन्य ग्राहकों को इसी अवधि के लिए 7.45 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। बैंक पांच साल से कम अवधि वाली एफडी पर भी वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। अन्य ग्राहकों को ऐसी जमा राशि पर 7.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। एफडी के अलावा, बैंक पांच लाख रुपये से ज्यादा और 10 लाख रुपये तक के बचत खाते पर 6.5 प्रतिशत का ब्याज दर देना जारी रखेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...