बंधना उरांव चुने गए नए पड़हा कंडरिया के दीवान
रांची, मई 30 -- बेड़ो, प्रतिनिधि।बेड़ो प्रखंड के चचकोपी गांव में शनिवार को आदिवासी समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पड़हा समाज की बैठक का आयोजन किया गया।
पड़हा दीवान का चुनाव पड़हा राजा बिमल उरांव की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष बैठक में 12 पड़हा पहाड़ कांडरिया के पड़हा दीवान का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। पड़हा पंचों की मौजूदगी में चचकोपी ग्राम निवासी धनवा उरांव के पुत्र बंधना उरांव को सर्वसम्मति से नया पड़हा दीवान चुना गया। इस घोषणा के बाद समाज के लोगों ने नए दीवान का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया।
पड़हा व्यवस्था का महत्व बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष सहिंद्र लकड़ा ने कहा कि पड़हा व्यवस्था में जनजातीय समुदायों का सरकारी तंत्र का तीनों अंग विधायिका, कार्यपालिका व न्यायपालिका का सम्मिश्रण है। उन्होंने पड़हा व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.