बंधक संपत्ति का ताला तोड़ कब्जा करने का आरोप
गाज़ियाबाद, जून 30 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के अधिकृत अधिकारी ब्रजेश गुप्ता ने कुछ लोगों पर बंधक संपत्ति का ताला तोड़कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।, बेगमाबाद बुढ़ाना गांव स्थित खसरा संख्या 733 की संपत्ति ऋण के बदले बंधक रखी गई थी। ऋण नहीं चुकाने पर कार्रवाई करते हुए 28 मई 2025 को संपत्ति का कब्जा लेकर उसे सील कर दिया गया था। बाद में संपत्ति का विक्रय कर 26 नवंबर 2025 को संजय कुमार शर्मा के नाम बिक्री प्रमाणपत्र जारी किया गया। आरोप है कि इसके बावजूद सुरेंद्र कुमार, राजेश्वर, मांगे और सचिन ने संपत्ति पर लगे ताले तोड़कर परिसर पर कब्जा कर लिया। कंपनी की ओर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अवैध कब्जा हटाने की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.