कानपुर, मार्च 8 -- कल्याणपुर, संवाददाता। एक महीने तक दो साल के मासूम के साथ बंधक बने रहे पीड़ित दंपति ने कल्याणपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है। आरोप है कि कल्याणपुर पुलिस पीड़ित दंपति को दो साल के मासूम के साथ आठ घंटे तक थाने में बैठाए रही। इस दौरान पीड़ित से तीन बार तहरीर बदलवाने का आरोप भी पुलिस पर लगाया है। हालांकि पुलिस ने आरोपों के गलत बताते हुए सही घटना के आधार पर दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित का शांतिभंग में चालान करने की बात कही है। शाहजहांपुर निवासी ओम गुप्ता की पत्नी दिव्या की उन्नाव में 14 बीघा पैतृक जमीन है। आरोप है कि कल्याणपुर के प्रॉपर्टी डीलर दीपक गंगवार ने दो करोड़ कीमत की जमीन का 71 लाख में सौदा किया। साथ ही बतौर बयाना एक लाख रुपया भी दिया। पीड़ित दंपति ने आरोप लगाया कि पांच फरव...