कानपुर, मार्च 10 -- कल्याणपुर, संवाददाता। दंपति को एक महीने तक बंधक बनाकर रखने के मामले में पति-पत्नी और आरोपी प्रॉपर्टी डीलर सोमवार को पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे। यहां दंपति अपहरण कर बंधक बनाने की शिकायत पर कायम रहा। साथ ही प्रॉपर्टी डीलर को अपनी संपत्ति बेचने से इनकार कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।शाहजहांपुर निवासी ओम गुप्ता की पत्नी दिव्या ने कल्याणपुर के प्रॉपर्टी डीलर दिलीप गंगवार से उन्नाव स्थित अपनी विरासतन जमीन का सौदा किया था। पीड़ित दंपति ने प्रॉपर्टी डीलर दिलीप गंगवार पर एक महीने तक बंधक बनाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दिव्या की तहरीर पर प्रॉपर्टी डीलर दिलीप गंगवार व उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस दौरान पीड़ित ओम गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर कल्याणपुर पुलिस ...