सहरसा, मार्च 2 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद के हिंदूपुर गांव स्थित वार्ड संख्या 08 में बंधक बनाए गए दो युवकों को छुड़ाने पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पूर्व वार्ड सदस्य को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12:52 बजे डायल 112 की टीम को सूचना मिली कि हिंदूपुर गांव में दो युवकों को एक घर में बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में युवकों की पहचान कहरा थाना क्षेत्र के सिरादेय पट्टी निवासी भैरव कुमार एवं राहुल कुमार के रूप में हुई। ग्रामीणों का आरोप था कि दोनों युवक बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.