बहराइच, मार्च 8 -- बहराइच, संवाददाता। होलिकोत्सव के दिन एक संयासी को नशे में धुत्त होरियारों ने बंधक बना लिया। उसे तलाश करते पहुंचे शिष्य पर लाठी डंडे बरसाए। दोनों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज नही की। दूसरे दिन रात में शरारती तत्वों ने आश्रम फूंक दिया। मारपीट व आगजनी मामले मे चार दिनों बाद भी न तो एफआईआर दर्ज हुई है। न ही पुलिस ने मेडिकल कराया है। बौंड़ी थाने के बभनौटी शंकरपुर में मुतहा ताल के पास जगजीवन दास अखाड़े का आश्रम है। जिसके महंथ घनश्याम दास है। उनके कैसरगंज गोड़हिया नम्बर तीन व सीतापुर जिले के थानगांव के सोहलिया में भी आश्रम है। वह चार मार्च को शंकरपुर बभनौटी आश्रम आए थे। उन्हे कुछ लोग अहिरनपुरवा गांव साथ लाए। तो नशे में धुत्त हुड़दंग मचा रहे लोगों के रोकने पर घनश्याम दास रूके नहीं। तो नशेड़ि...