बंधक बनाने व लूटपाट के आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुडकी, मार्च 23 -- लक्सर, संवाददाता। खानपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों पर दवाई देने के बहाने बुलाकर बंधक बनाने, सोने की चेन व ब्रेसलेट छीनने, बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर कराने और नशीले कैप्सूल खिलाकर गलत वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खानपुर थाना क्षेत्र के धर्मोंपुर गांव निवासी अंकुश ने तहरीर में बताया कि 20 मार्च को करीब साढ़े तीन बजे उसके मोबाइल पर एक फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम विपिन उर्फ विधायक निवासी खेड़ी मुबारिकपुर बताया और कहा कि उसके मित्र लोकेश निवासी मिर्जापुर की तबीयत अचानक खराब हो गई है। इस पर वह बताए गए पते पर पहुंच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.