शामली, मार्च 25 -- कैराना। बंधक बनाकर वसूली करने के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। शामली के मोहल्ला पंसारियान वाल्मीकि बस्ती निवासी आतिश ने गत 25 जनवरी को कैराना कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उसे और उसके साथी आशु को ढोल बजाने का काम दिलाने के बहाने कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी में बुलाया गया। वहां पहुंचने पर दोनों को एक मकान में बंधक बनाकर मारपीट की गई और जबरन रुपये वसूले गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने प्रकरण में वांछित अरशद निवासी मोहल्ला आलकलां कैराना को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.