बंधक बनाकर 2.65 लाख रुपये हड़पने का आरोप
सहारनपुर, सितम्बर 4 -- राजस्थान की मस्जिद में 30 से 40 हजार रुपये मासिक तनख्वाह दिलाने का झांसा देकर अंबेहटा के मौलवी रियासत को बंधक बनाकर मारपीट करने और धमकी देकर 2.65 लाख रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। रियासत के अनुसार गंगोह क्षेत्र के बुढ़नपुर निवासी व्यक्ति 29 अगस्त को अपने साथियों के साथ उसे राजस्थान ले गया। वहां बंधक बनाकर पिटाई की और घर फोन कर रकम मंगाने का दबाव बनाया। रकम मिलने के बाद रात करीब आठ बजे उसे राजस्थान सीमा से बाहर छोड़ दिया गया। सीओ पवन कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.