कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- सगे भाइयों को बंधक बनाकर पिटाई की गई। उन पर कैंची और कांच की बोतल से हमला किया गया। जान बचाकर भागते वक्त पथराव भी किया गया। इससे सभी को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोखराज के खोरांव निवासी मोनू कुमार पुत्र लालचंद्र ने बताया कि 27 अप्रैल को उसके ननिहाल बिदनपुर में दावत थी। भाई नीरज कुमार बाइक से दावत में शामिल होने गया था। रात को लौटते वक्त कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ के समीप वहीं के रहने वाले मिथिलेश, शशि प्रकाश, संदीप कुमार, राधे व विजय प्रकाश ने अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ मिलकर भाई को रोक लिया। उससे अकारण झगड़ा करने लगे। तब तक घटना की जानकारी पाकर पीड़ित अपने दो अन्य भाइयों करन कुमार तथा रवि कुमार के साथ मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि आरोपियों ने चारों भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.