बंधक बनाकर लूट या कुछ और, घटना की परतें खंगाल रही पुलिस
गोरखपुर, जून 30 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के सरैया चीनी मिल कॉलोनी में महिला और उसकी बेटी को बंधक बनाकर नकदी, जेवर और मोबाइल लूटने के आरोपों की पुलिस गहराई से जांच कर रही है। पीड़िता पिंकी पासवान की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन महिला द्वारा लगाए गए बंधक बनाकर लूट और तमंचे के बल पर वारदात के आरोपों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और कई लोगों से पूछताछ चल रही है। पिंकी पासवान का आरोप है कि आरोपित घर में घुस आए, उसे और उसकी बेटी को बंधक बनाकर मारपीट की तथा नकदी, जेवर और मोबाइल लूट ले गए। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन लूट और बंधक बनाने के आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.