कौशाम्बी, दिसम्बर 28 -- फतेहपुर जिले के खखरेरू कस्बे में शनिवार देर शाम धाता निवासी एक व्यापारी से बंधक बनाकर लूटपाट की गई। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने उसको जबर्दस्ती जहर भी दे दिया था। कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज ले आए जाने पर चेककर कर डॉक्टरों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के भाई ने खखरेरू पुलिस को तहरीर दी है। फतेहपुर जिले के देउरी रोड थाना धाता का रहने वाला 25 वर्षीय आयुष्मान केसरवानी उर्फ दीपक मसाला व्यवसायी था। उसके भाई अश्विनी केसरवानी ने बताया कि शनिवार सुबह वह बाइक लेकर परचून का सामान खरीदने खखरेरू स्थित दुकान गया था। दोपहर को फोन किया गया तो उसने बताया कि वहीं पर है और शाम तक आएगा। इसके बाद भी आयुष्मान देर शाम तक घर नहीं पहुंचा त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.