संभल, अप्रैल 9 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पावर हाउस कॉलोनी में एक युवती को बंधक बनाकर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को मुक्त कराया और एक युवक व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। गोरखपुर निवासी 21 वर्षीय पूनम को पिछले तीन दिनों से एक मकान में बंद कर रखा गया था। किसी तरह युवती ने फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला। युवती का आरोप है कि उसे उसकी मर्जी के खिलाफ शादी के लिए मजबूर किया जा रहा था और इसी उद्देश्य से बंधक बनाकर रखा गया था। वहीं आरोपी सुनील कुमार का कहना है कि युवती की शादी पहले से ही कुढ़ फतेहगढ़ के गांव बमनपुरी निवासी रामू से तय है। इसके लिए बिलारी थाना क्षेत्र के गांव शाहगढ़ निवासी एक महिला गीता को 58 हजार...