बंधक बनाकर युवक से मारपीट, तीन नामजद पर मुकदमा
अमरोहा, जून 21 -- मंडी धनौरा। रुपये के लेन-देन के विवाद में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव मोहसनपुर उर्फ देवीपुरा निवासी प्रमोद ने सतेंद्र निवासी पपसरा बंगर से एक लाख रुपए ट्रैक्टर गिरवी रखकर लिए थे। शुक्रवार की रात प्रमोद रुपये लेकर सतेंद्र के घर पहुंचा। यहां इन दोनों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रमोद निवासी मोहसनपुर उर्फ देवीपुरा को रस्सी से बंधा और घायल अवस्था में बरामद कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने सतेंद्र, संगीता, भोला वकील समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच के दौरान एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.