फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 19 -- जहानगंज, संवाददाता। बहला फुसलाकर युवक एक किशोरी को ले गया फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। मुश्किल से किशोरी छूटकर घर पहुंची। घटना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर छापे मार रही है। एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को जानकारी दी कि 18 अप्रैल की रात 8:30 बजे उसकी 13 वर्षीय बेटी गांव के एक बुलावे में जाने के लिए घर से निकली थी। गांव निवासी प्रतीक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और बलपूर्वक बेटी को बंधक बना लिया। जब बेटी काफी देर तक घर नहीं लौटी तो मैने अपने देवर के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की। इस बीच जब मैंने अपने मोबाइल की काल डिटेल देखी तो अंतिम काल आरोपी प्रतीक की मिली। संदेह होने पर जब आरोपित से संपर्क किया गया। रात 1:30 बजे पुत्री वापस मिली। उसके कपड़े फटे ...