मेरठ, मई 4 -- नगला राठी गांव में निवासी एक युवक ने ब्रिकी की जमीन के रुपये मांगने पर गांव निवासी खरीदार पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप लगाया। परिजनों संग थाने पहुंचे पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। नगलाराठी गांव निवासी पीड़ित बोबी प्रजापति ने बताया कि उसके पिता आत्माराम ने करीब डेढ़ साल पहले गांव निवासी अरुण को अपनी 200 गज जमीन 17 लाख रुपये में बेची थी। खरीदार द्वारा 10 लाख रुपये दिए गए थे और सात लाख रुपये बकाया रह गए थे। खरीदार ने बकाया बची रकम देने के बहाने उसे खरीदार ने रविवार देर सायं अपने घर पर बुलाया गया, जहां बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- एग्रीमेंट के नाम पर लाखों की ठगी, विरोध करने पर मारपीट परिजनों और पडोसियों ने किसी तरह उसे बंधक मुक्त कराया। सोमवार को रालोद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूराम प्रजापति, रा...