पीलीभीत, मई 22 -- बीसलपुर। युवती को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका मायका बिलसंडा में है। वह भागवत कथा सुनने के लिए आई थी। घर पर एक बेटा और बेटी छोड़ आई थी। आरोप है कि 16 मई को उसकी 19 वर्षीय पुत्री निगोही थाना क्षेत्र के गांव धीरट निवासी सोबित बहला फुसलाकर ले गए। आरोप है कि तीन दिन तक बेटी को बंधक बनाकर दुराचार किया गया। बाद में वह 19 मई को चार बजे पहुंची। तभी गांव के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद जानकारी मिली तो महिला घर आई और पुलिस ने तहरीर के आधार पर हरिओम, सोबित, ओमदेव, नितेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...