मऊ, मार्च 12 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ईंट-भट्ठा पर बंधक बनाकर दलित युवक की पिटाई मामले में धवरियासाथ गांव के प्रधान, उसके बेटे सहित पांच के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के संदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर दर्जनों महिलाओं ने बुधवार को कोपागंज थाने का घेराव किया था। प्राथमिकी के अनुसार बीते 10 मार्च की शाम संदीप कुमार अपने गांव निवासी एक व्यक्ति के दरवाजे पर था। तभी धवरियासाथ गांव के प्रधान उदयराज यादव के ईंट भट्ठे से एक ट्राली ईंट आई। जिसकी ईंट थी उसने गिनती करने को बोला। गिनने पर उसमें 27 ईंट कम थी। ईंट लेकर आए ट्रैक्टर चालक ने ये बात उदयराज यादव को फोन करके बताई। उसी दिन शाम को उदयराज यादव अपने बेटे मनीष यादव, शुभम यादव, साधु यादव, मुहम्मदाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.