फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- कायमगंज, संवाददाता । केसीसी के तहत बैंक में बंधक रखी गई कृषि भूमि को बिना भारमुक्त कराए बेचने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक पूर्ववर्ती आर्यावर्त बैंक शाखा बिराहिमपुर जागीर के शाखा प्रबंधक की ओर से कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा दो फरवरी 2023 को मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर परिउली सूर्यकांत को किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 3.46 लाख रुपये का कृषि ऋण दिया गया था। ऋण के बदले उसने अपनी कृषि भूमि बैंक में बंधक रखी थी और शपथपत्र देकर ऋण की शर्तों का पालन करने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि ऋण का भुगतान किए बिना और बैंक से बंधक मुक्त कराए बिना आरोपी ने 27 सितंबर 20...