मेरठ, दिसम्बर 16 -- केवल परीक्षा फॉर्म भरवाकर मात्र दो महीने में बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम पाठ्यक्रमों की सीधे परीक्षा कराते हुए डिग्री देने के मामले में पहली बार कॉलेज फेडरेशन ने आवाज उठाई है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज फेडरेशन ने कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल को प्रस्ताव भेजते हुए छात्रहित में प्राइवेट परीक्षा तत्काल बंद करने की मांग की है। फेडरेशन ने दावा किया है कि एनईपी लागू होने के बाद विवि नियम विरुद्ध प्राइवेट मोड में परीक्षाएं करा रहा है जो छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है। सीसीएसयू में यह पहली बार है जब कॉलेज संगठनों ने खुद विवि की प्राइवेट मोड में जारी परीक्षा का विरोध किया है। फेडरेशन अध्यक्ष एडवोकेट नितिन यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रो.राजीव गुप्ता, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो.निधि शुक्ला एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव प्रो.आनंद सिंह सहित समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.