नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में पुलिस ने नोटबंदी में बंद हो चुके 500 और 1000 रुपये के नोटों को बदलने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 3 करोड़ 59 लाख 8 हजार रुपये के बंद हो चुके नोट बरामद किए गए हैं। साथ ही ठगी के लिए इस्तेमाल दो वाहन भी जब्त किए गए हैं। गिरोह आधार कार्ड का हवाला देकर लोगों को यह यकीन दिलाता था कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) में अभी भी बंद नोट बदले जा सकते हैं। जांच में साफ हुआ है कि आरोपियों को भली-भांति पता था कि यह पूरी तरह अवैध है, लेकिन जल्दी और भारी मुनाफे के लालच में वे इस फर्जीवाड़े में शामिल हो गए। पकड़े गए आरोपियों में रोहिणी सेक्टर-25 नि...