उरई, मई 10 -- उरई। संवाददाता अपनी आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों के संचालन पर अब वाहन स्वामियों की अब खैर नहीं होगी। एआरटीओ ने वाहन चालकों से सभी स्कूल प्रबंधकों को उक्त आशय के निर्देश जारी किए हैं।जिले में स्कूलों में लगे कई वाहन ऐसे हैं जिनके परमिट की वैधता समाप्त हो गई है और ऐसे वाहनों के परमिटों का नवीनीकरण निरस्तीकरण विद्यालय प्रबन्धन द्वारा नहीं कराया गया है। ऐसे में एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार ने विद्यालय संचालकों, प्रबन्धक प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए है कि ऐसे वाहनों के परमिटों का नवीनीकरण निरस्तीकरण करा लें अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मॉडल कंडीशन पूर्ण कर चुके स्कूली वाहनों के परमिट निरस्त किए जाएंगे। उन्होंने निर्देशित किया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा मानकों का...