बंद होने वाले हैं कागज वाले नोट? पॉलीमर करेंसी पर रिजर्व बैंक ने किया बड़ा ऐलान
नई दिल्ली, जून 5 -- Polymer currency note: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एक बार फिर देश में पॉलीमर यानी प्लास्टिक आधारित करेंसी नोट शुरू करने की संभावना पर विचार कर रहा है। ये जानकारी आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दी है। उन्होंने कहा कि अभी यह प्रस्ताव शुरुआती चरण में है। ये ऐसे बैंक नोट होते हैं जो पारंपरिक कागज की बजाय एक विशेष प्रकार के प्लास्टिक यानी पॉलीमर से बनाए जाते हैं। इन नोटों को अधिक मजबूत, सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाला माना जाता है। ये नोट पानी और नमी से कम प्रभावित होते हैं। कहने का मतलब है कि गर्मी या बारिश के मौसम में नोट के गीला होने की टेंशन नहीं रहेगी। इन पर गंदगी कम जमती है और इन्हें आसानी से साफ किया जा सकता है। इस नोट में कुछ ऐसे सुरक्षा फीचर भी शामिल किए जा सकते हैं, जिससे जालसाजी मुश्किल हो जाती है।क्या कहा गवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.