धनबाद, जुलाई 25 -- कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने कोयला कंपनियों को माइन क्लोजर को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। अभी तीन दिन पहले दिल्ली में 42 माइन क्लोजर पर जारी रिपोर्ट के बाद कोयला मंत्री ने अगले चरण में 147 खदानों को बंद करने की शुरू की गई प्रक्रिया को भारतीय कोयला क्षेत्र में नया अध्याय करार दिया है। मंत्री ने कहा कि माइन क्लोजर को लेकर कोयला कंपनियां नोडल अफसर तैनात कर रही हैं। वहीं जिलास्तर पर संबंधित जिले के नेतृत्व में एडवाइजरी कमेटी भी है।

माइन क्लोजर की प्रक्रिया इसके अलावा मंत्री, सचिव से लेकर कोयला मंत्रालय के बड़े अधिकारी, कोल कंपनियों के बड़े अफसर दो-एक खदानों को गोद लेंगे। कोयला मंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं डब्ल्यूसीएल की एक खदान को गोद लिया है। गोद लिए खदान का हर दो-एक महीने में दौरा करने का निर्देश दिया गया है...