हाथरस, जून 7 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित एक बंद होटल में पुलिस को युवती के साथ दूसरे संप्रदाय का युवक मिला। अचानक युवक की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में चिकित्सक ने उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया।कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि एक युवक और युवती जलेसर रोड स्थित बंद होटल में मौजूद हैं। सूचना पर मौके पर पलिस पहुंच गई। पुलिस को बंद होटल में एक युवती दूसरे संप्रदाय के युवक के साथ मिली। पुलिस को देखकर युवक की हालत बिगड़ गई। पुलिस युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे हायर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना हाथरस गेट प्रभारी नितिन कसाना का कहना है कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की ज...