नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर है। करीब सात साल बाद ईरान का कच्चा तेल लेकर एक टैंकर भारत की ओर बढ़ रहा है। वेसल ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, 'पिंग शुन' नामक तेल टैंकर गुजरात के वादिनार वाडीनार बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है। इस टैंकर में लगभग 6 लाख बैरल ईरानी कच्चा तेल लदा है, जिसे 4 मार्च के आसपास ईरान के प्रमुख तेल टर्मिनल खर्ग द्वीप से लोड किया गया था। इसके 4 अप्रैल को वडीनार पहुंचने की संभावना है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस भारतीय रिफाइनरी द्वारा इस तेल का उपयोग किया जाएगा। आपको बता दें कि अमेरिका ने 21 मार्च को एक महीने के लिए ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी है। यह छूट विशेष रूप से उन तेल खेपों पर लागू होती है जो पहले से टैंकरों में लदी हुई हैं। इसका ...