बंद है एक्स-रे मशीन, कहीं पर अल्ट्रासाउंड नहीं
बलिया, मई 31 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। कहीं पर उपकरण नहीं है और जहां पर है वहां पर वह काम नहीं कर रहा। ऐसे में रोगियों को ऊंचे दाम पर बाहर से जांच आदि कराना पड़ रहा है।बांसडीह, हिंस के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगऊर में छः माह से एक्स-रे मशीन बंद पड़ी है। इसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पीएचसी बांसडीह में भी एक्स-रे मशीन नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों के साथ ही हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाकर निजी जगहों पर एक्स-रे करना पड़ रहा है। सीएचसी में लगी एक्स-रे मशीन के बंद होने से सड़क हादसों में घायल होने वाले रोगियों को टांगकर बाहर जांच केंद्रों पर ले जाना पड़ रहा है। चूंकि सीएचसी से कस्बा की दूरी करीब दो किमी है ऐसे में घायल होने के बावजूद उन्हें यह रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.