देवरिया, मई 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के अधिकांश हेल्थ एटीएम बंद पड़े हैं। इससे मरीजों को कई जरूरी जांच बाहर से करानी पड़ती है। ऑपरेटर, कीट के अभाव में हेल्थ एटीएम से जांच नहीं हो रही है। सलेमपुर, गौरी बाजार, पथरदेवा समेत 7 सीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगा है। लेकिन अधिकांश तीन-चार साल से बंद पड़े हैं। कुछ का सिर्फ उदघाटन हुआ, लेकिन आज तक जांच शुरू नहीं हुआ। हेल्थ एटीएम से जांच शुरू कराने को अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधि तक रुचि नहीं ले रहे हैं। जिले के अधिकांश सीएचसी, पीएचसी पर पैथोलाजी में मरीजों की कुछ ही जांच हो पाती है। इससे मरीजों को अधिकांश जांच कराने को बाहर जाना पड़ता। मरीजों को सीएचसी पर ही 49 तरह की पैथोलाजी जांच करने को जिले की प्रमुख सीएचसी पर हेल्थ एटीएम मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की गयी। वर्ष 2022 व 2023 में जिले के सात सीए...