अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहलीगेट थाना क्षेत्र के गूलर रोड पर कई साल से बंद पड़े लक्ष्मी सिनेमाघर में संचालित स्क्रैप गोदाम में चोरी हो गई। बदमाश संचालक के दफ्तर से रायफल के अलावा वायरिंग में आग लगाकर हजारों की कीमत का तांबा चोरी कर ले गए। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। देहलीगेट क्षेत्र के गूलर रोड पर स्थित लक्ष्मी सिनेमाघर साल 2012 से बंद हो गया था। हालांकि इसके संचालक प्रदीप वार्ष्णेय व उनके बेटे युवराज वार्ष्णेय अब वहां लोहा पत्ती का गोदाम चलाते हैं। दफ्तर में रुपयों का लेनदेन होता है तो सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने लाइसेंसी रायफल दफ्तर में ही रखी हुई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह रोज की तरह दफ्तर पहुंचे तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। रायफल गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.