मैनपुरी, जनवरी 12 -- करहल थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाजीपुर सेमरी में प्रधान पुत्र को बंद पड़े सामुदायिक शौचालय का वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। शौचालय की केयर टेकर और उसके परिजनों ने प्रधान पुत्र के साथ लाठी डंडों से मारपीट की। शौचालय के पास ही एक अन्य नामजद का मकान है आरोपी उसके घर से लाइसेंसी बंदूक निकाल लाए और जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी में बने सामुदायिक शौचालय केयर टेकर के रूप में श्रंगार देवी तैनात है। ग्राम सेमरी निवासी शशीकांत ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पिता विनोद कुमार ग्रामप्रधान हैं। सामुदायिक शौचालय बंद रहता है और श्रंगार देवी ने अपना कब्जा जमा लिया है। बीडीओ बरनाह...