बंद वृद्धा पेंशन चालू कराने की मांग
मिर्जापुर, जून 20 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोगहरा एवं जाफरखानी गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। बीडीओ रक्षिता सिंह ने गोगहरा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। सुलसरी देवी ने बंद वृद्धा पेंशन को शुरू कराने,राधिका देवी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने गलियों में डस्टबीन की व्यवस्था कराने के साथ सोलर लाइट लगवाने की मांग किया। बीडीओ ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दिया। जाफरखानी में आपूर्ति निरीक्षक चुनार शरद सिंह,एडीओ आईएसबी मुकेश शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्राम प्रशासक निर्मला देवी, सुजावती देवी,रविशरण गुप्ता, ग्राम सचिव इंद्रावती देवी, मृत्युंजय त्रिपाठी, गौतम,रामकेवल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में पहुंची वृद्धावस्था पेंशन की समस्याएं, सामाधान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.