पूर्णिया, मार्च 25 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग चुनापुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बनभाग उत्तर में बंद पड़े विद्यालय में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में वर्ग कक्ष एवं बरामदे में लगे बिजली उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भावना भारती ने केनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पूर्व भी अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय में चोरी की नीयत से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा चुका है जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी। प्रधानाध्यापिका ने पुलिस प्रशासन से विद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.