बंद वाहनों की नीलामी और परिवहन थाना स्थापना के निर्देश
रुडकी, मई 18 -- रुड़की, संवाददाता। संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून संदीप सैनी ने सोमवार को एआरटीओ कार्यालय के नए कार्यालय भवन और नारसन चेकपोस्ट पर ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय परिसर में लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाने या उनकी नीलामी प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रस्तावित परिवहन थाने की स्थापना और नई एप्रोच रोड को जाममुक्त बनाने पर जोर दिया। आरटीओ संदीप सैनी ने एआरटीओ कार्यालय के पुराने भवन के निरीक्षण के दौरान परिसर में लंबे समय से खड़े वाहनों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। आमजन के कार्य सरलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.