देवरिया, मार्च 11 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बेलपार स्थित बंद रेलवे ढाला पार करते समय मंगलवार को ट्रेन की ठोकर से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।करीब पौने 11 बजे बेलपार रेलवे ढाला बंद था। एक महिला ढाला पार करने का प्रयास रही थी। इसी दौरान एक ट्रेन गुजर गई, ट्रेन की ठोकर से ढाला पार करने का प्रयास कर रही महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला की पहचान सीवान जिला के असाव थाना के ग्राम कतवार निवासी कमलावती देवी (50) पत्नी बंका लाल के रूप में हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.