मुंगेर, अप्रैल 18 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर संख्या 400 सी में चोरों ने सुनसान का फायदा उठाकर ताला तोड़ चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना उस समय सामने आई जब रेलकर्मी विकास कुमार रावत अपनी ससुराल से लौटकर क्वार्टर पहुंचे और दरवाजे की हालत देख दंग रह गए। पीड़ित रेलकर्मी ने बताया कि वह 14 तारीख को क्वार्टर बंद कर बाहर गए थे। तथा 15 अप्रैल को वापस लौटने पर देखा कि बाहर और अंदर दोनों दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं।अंदर प्रवेश करने पर कमरे का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला, जिससे साफ था कि चोर आराम से अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दे चुके हैं। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़कर 4 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी जांच के दौरान पता चला कि कमरे में रखे टेबल फैन, कुर्सी, टेबल और फोल्डि...