लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- खुदरा कृषि व्यापारी एसोसिएशन के आह्वान पर 27 अप्रैल को की गई बंदी का असर मैगलगंज में दिखाई दिया। कस्बे में कृषि से जुड़े व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर एकजुटता का परिचय दिया और अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण ढंग से भागीदारी निभाई। इस दौरान जिले भर के कृषि व्यापारियों ने संगठन के साथ खड़े होकर यह संदेश दिया कि वे अपने व्यापार और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग और संगठित हैं। बंदी के दौरान बाजारों में पूर्ण प्रभाव देखने को मिला और अधिकांश कृषि संबंधित दुकानें बंद रहीं। मैगलगंज निवासी एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप कुमार शुक्ला ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बंदी व्यापारियों की एकता और जागरूकता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- खाद-बीज के दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें उन्होंने कहा कि ...