कानपुर, मार्च 27 -- मंगलपुर। झींझक निवासी शौर्य सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बतायाकि सुरासी गांव में उसकी मां कामिनी देवी और राजन देवी की भागीदारी में राइस मिल है। विवाद के चलते खाद्य विभाग व बैंक ने मिल को बंद किया है। आरोप है कि 24 मार्च की शाम पातीराम,मोहित और अभिषेक पाल निवासी झींझक ने स्टोर में लगे ताले को तोड़कर बाहर रखे जनरेटर व मोटर चोरी करने का प्रयास किया। मना करने पर गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.