लखनऊ, फरवरी 16 -- बारात में शामिल होने गए एक परिवार के घर से चोरों ने 25 लाख के जेवर और एक लाख की नगदी पार कर दी। लौलाई निवासी ध्रुव जी राय 12 फरवरी की रात परिवार के साथ कृष्णानगर में एक पारिवारिक समारोह में गए थे। मकान में ताला लगा था। 13 फरवरी की सुबह जब ध्रुव राय परिवार के साथ लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा है। घर का सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने अलमारी और वार्डरोब तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब एक लाख रुपये नकद चोरी कर लिए थे। पीड़ित ने बताया कि अलमारी में पत्नी के अलावा बहन के भी गहने रखे थे, जो गायब हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.